एसपी की सख्ती का असर: एट व रेढ़र के थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, नई नियुक्तियां
🖋 भूप सिंह,
📍 शाक्या न्यूज़, उरई (जालौन)
जालौन: जनपद में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए एट थानाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह और रेढ़र थानाध्यक्ष नीलम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इन थानों में अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनहित की अनदेखी करने वाले अफसर बख्शे नहीं जाएंगे। इसी क्रम में एट थाने की कमान पंकज पांडे को और रेढ़र थाना प्रभारी का कार्यभार विनोद कुमार सिंह को सौंपा गया है।
नव नियुक्त विनोद कुमार सिंह पूर्व में गल्ला मंडी चौकी व कोंच बस स्टैंड पुलिस चौकी पर अपनी सक्रियता व ईमानदारी के लिए चर्चित रहे हैं। उन्हें संवेदनशील माने जाने वाले रेढ़र थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जो यह दर्शाता है कि एसपी फील्ड में कर्तव्यनिष्ठ अफसरों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो एट व रेढ़र थानों की कार्यप्रणाली पर लगातार शिकायतें मिल रही थीं और कई मामलों में लापरवाही के चलते अपराध पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा था। इन परिस्थितियों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
इस बदलाव से पुलिस महकमे में हड़कंप है, वहीं आम जनता में यह संदेश गया है कि अब लापरवाह अधिकारियों पर सख्ती निश्चित है।