जालौन : इनर व्हील क्लब उरई ‘कल्याणी’ द्वारा महिला अस्पताल में महिलाओं को दिए गए पुरस्कार
शाक्या न्यूज़ जालौन
रिपोर्ट: सत्यम, उरई
उरई, 3 जुलाई — इनर व्हील क्लब ऑफ उरई ‘कल्याणी’ द्वारा आज उरई महिला अस्पताल में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी महिलाओं को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब की सक्रिय सदस्यों ने अस्पताल पहुंचकर महिलाओं को पुरस्कार भेंट किए और उनके योगदान की खुले मन से सराहना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और समाज में उनके सकारात्मक योगदान को मान्यता देना था।
इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ, क्लब पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन क्लब सदस्यों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
—