उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा, उनकी संस्कृति की पहचान
और औपनिवेशिक शोषण के विरुद्ध संघर्ष करते हुए
अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।
उनका अद्वितीय साहस, संघर्ष और बलिदान
सदैव हम सभी देशवासियों को
न्याय, समानता और आत्मबल की राह पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा।
🕊️ जय बिरसा मुंडा!
🇮🇳 जय भारत!
शिवपाल सिंह
सम्पादक, शाक्या न्यूज – जालौन (उत्तर प्रदेश)
📢 शाक्या न्यूज से जुड़िए और
🎫 LIC प्रमाणित बीमा एवं पेंशन योजना मुफ्त में पाइए
Mo 7042887443
कल निकलेगी सतगुरु कबीर साहेब की भव्य शोभायात्रा
भूप सिंह, जिला संवाददाता – उरई (जालौन)
उरई। सद्गुरु कबीर साहेब के जन्मोत्सव के अवसर पर इस वर्ष भी नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्य विनोद वर्मा (कोरी चबूतरा विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष) एवं प्रमोद वर्मा उसरगांव (रैपिड एक्शन टीम) ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि यह शोभायात्रा 11 जून, बुधवार को प्रातः 7:30 बजे से प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा की शुरुआत कबीर चौराहा (राठ रोड ओवरब्रिज के नीचे) से होगी और नगर के प्रमुख मार्गों—घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौराहा, अम्बेडकर चौराहा, बम्बी रोड, कोरी कुटिया करमेऱ रोड, टाउन हॉल, स्टेशन रोड होते हुए पुनः कबीर चौराहा पर संपन्न होगी।
शोभायात्रा के समापन उपरांत संतों के सान्निध्य में ‘कबीर बीजक’ भजन व प्रवचन का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर कबीर साहेब के जीवन, संदेश और सामाजिक समरसता पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा।
आयोजकों ने सभी समाज के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित समय पर उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजन को सफल बनाएं।